आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
अल्मोड़ा / रानीखेत: राष्ट्रीय सैन्य अकादमी, देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। उनके पिताजी का नाम रविंद्र जोशी एवं माता का नाम श्रीमती माया जोशी है, वह रानीखेत के झूला देवी देवी मंदिर के पास रहते है। आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के प्रधानाचार्य श्री कमलेश जोशी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने शिशिर को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उनकी कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। शिशिर जोशी की इस सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं यशस्वी सैन्य जीवन की कामना की है।
Post a Comment