⚡ ब्रेकिंग News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी सरकार की बड़ी सौगात: विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल जी के प्रयासों से माँ मानिला देवी मंदिर कमराड़ का होगा भव्य कायाकल्प

 ​ 

Dainik Today Khabaren /-

भिकियासैण (अल्मोड़ा):  विकासखंड भिकियासैण के अंतर्गत में माँ मानिला देवी मंदिर, कमराड़ में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल जी द्वारा ₹159.89 लाख की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने विधायक जी के विशेष आग्रह और क्षेत्रवासियों की आस्था का सम्मान करते हुए (घोषणा संख्या 295/2024) के तहत ₹1 करोड़ 59 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। माँ मानिला देवी के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. नैनवाल ने स्थानीय जनता को संबोधित किया और क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर उभारने का अपना संकल्प दोहराया।
​इस ऐतिहासिक कार्य के लिए समस्त क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल जी का सहृदय आभार प्रकट किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...