⚡ ब्रेकिंग News

होकर पलटी कार पेड़ पर अटकी, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा गया ।

 

Dainik Today Khabaren / 

अल्मोड़ा / भिकियासैंण  तहसील स्याल्दे अंतर्गत में सराईखेत मोटर मार्ग पर बसई के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के चीड़ के पेड़ पर अटक जाने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही थाना देघाट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चीड़ के पेड़ पर अटकी कार से चालक नरेंद्र सिंह, निवासी शिब्बूनगर, कोटद्वार, सुमित काला, निवासी मानपुर, कोटद्वार तथा विवेक रावत, निवासी स्मिथनगर, देहरादून को सकुशल बाहर निकाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि बसई के निकट वैगनआर कार संख्या UK07DP9016 सड़क से पलट गई है। सूचना मिलते ही थाना देघाट से उपनिरीक्षक गंगाराम गोला, हेड कांस्टेबल सतनाम चंद्र, उपेंद्र यादव, जगदीश सिंह तथा अशोक बिष्ट तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।
बताया गया है कि कार में सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। दुर्घटना में चालक नरेंद्र सिंह के पैर में मामूली खरोंच आई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कार के पेड़ पर अटक जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...