⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस की तत्परता से मिला बाजार में गुम हुआ पैसों से भरा बैग

 




Dainik Today Khabaren / 


अल्मोड़ा जिले रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 1 लाख 67 हजार रुपये से भरा बैग कुछ ही घंटों में बरामद कर उसके मालिक को सकुशल वापस सौंप दिया गया। 
रानीखेत के मजखाली क्षेत्र निवासी चन्दन सिंह बैंक में 1 लाख 67 हजार रुपये जमा करने के लिए घर से निकले थे। बैंक जाने से पहले वे रानीखेत बाजार में खरीदारी करने रुके, लेकिन इसी दौरान रुपयों से भरा उनका बैग कहीं गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी बैग का पता नहीं चलने पर उन्होंने कोतवाली रानीखेत में इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। उप निरीक्षक फिरोज खान और कांस्टेबल कमल गोस्वामी ने बाजार क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस की मेहनत रंग लाई और बैग चौकुनी मौना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पास से बरामद कर लिया गया।
जांच में पता चला कि महिला के पास भी बिल्कुल ऐसा ही बैग था और अनजाने में दोनों बैग आपस में बदल गए थे। पुलिस ने बैग में मौजूद नगदी और अन्य सामान की जांच कर पूरी रकम गिनवाई और फिर बैग उसके वास्तविक स्वामी चन्दन सिंह को सौंप दिया। अपनी मेहनत की कमाई और जरूरी सामान सुरक्षित वापस मिलने पर चन्दन सिंह और उनके परिजनों ने रानीखेत पुलिस की तत्परता, ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...