ऑपरेशन प्रहार के तहत देघाट पुलिस की प्रभावी कार्रवाई गिरफ्तार कर दिया है।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
अल्मोड़ा देघाट पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित अभियुक्त प्रमोद सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम कुलसीरा स्याल्दे, जनपद अल्मोड़ा को को देघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Post a Comment