उत्तराखंड जनकल्याण समिति ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
स्याल्दे /- अल्मोड़ा जनपद के तहसील मुख्यालय स्याल्दे में उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति ने टिहरी जनपद के प्रतापनगर निवासी केतन की हत्या के विरोध ने प्रदर्शन किया।तथा तहसीलदार स्याल्दे के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।जिसमें केतन जघन्य एवं अमानवीय हत्या के कड़ी निंदा कर दोषियों को फांसी की सजा देने की पूरजोर मांग की है।इसके अलावा समिति ने थाना अध्यक्ष देघाट के माध्यम से एसएसपी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा है।जिसमें राकेश डोडियाल Anu नाम की फेसबुक आईडी के माध्यम से इस हत्याकाण्ड का समर्थन करने तथा आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने का आरोप लगाते हुये सबंधित के खिलाफ एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम व आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की है।साथ ही लोहाघाट में टैक्सी चालक के साथ हुई कथित अभद्रता की निंदा कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। इस दौरान जनआंदोलनकारी सुनील टम्टा, ग्राम प्रधान सोनिया, नीमा शेखर चन्द्र, तुलसी राम, मोहन आर्य, ललित आर्या, दीवानी राम टम्टा, सुरेश टम्टा, अधिवक्ता ललित सिंह, अधिवक्ता राकेश बिष्ट, गौरव कुमार, भूपाल रावत, कैलाश चन्द्र, आनंद प्रकाश, ललित मोहन, गौरव आर्या, मोहन आर्या, दीप राम सहित अनेक सामाजिक एवं जनसंगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Post a Comment