⚡ ब्रेकिंग News

रानीखेत में विश्व साइकिलिंग दिवस पर फिटनेस रैली, 41 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

 





Dainik Today Khabaren / 

Almora / रानीखेत। विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब की ओर से उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के तहत रविवार को आयोजित ‘फन राइड’ साइक्लिंग रैली में युवाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की अच्छी उपस्थिति रही। रैली में 9 से 54 वर्ष तक की आयु के कुल 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
आयोजकों ने बताया कि रैली का उद्देश्य जनता को नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना व बढ़ते डिजिटल स्क्रीन समय से दूरी बनाकर सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में उत्साह के साथ अभियान का समर्थन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक और उनकी धर्मपत्नी मनीषा महादिक रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी विशिष्ट अतिथि थे। रैली को रानीखेत क्लब से क्लब अध्यक्ष व पर्वतारोही सुमित गोयल तथा अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रतियोगिता में 15.5 किलोमीटर और 11 किलोमीटर के दो वर्ग तय किए गए थे। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के सफल संचालन में कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर और राजकीय चिकित्सालय रानीखेत का विशेष सहयोग रहा।
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। आयोजन के व्यवस्थापन एवं संचालन में ज़िया खान, अनिल गोयल, जीवन कुवार्बी, सी.एस. जैन, गौरव पांडेय व एस.एस. फर्त्याल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब के सचिव देवांशु साह, कोषाध्यक्ष अरविंद साह व उपाध्यक्ष विवेक पांडे सहित अन्य सदस्य भी सक्रिय थे। आयोजन को आयोजकों ने केवल एक खेल कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार समाज के निर्माण का संदेश बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...