योग दिवस पर हैड़ाखान मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, 150 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
Almora / रानीखेत — आज (21 जून 2026) हैड़ाखान मंदिर मुख्य परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी और माननीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में रानीखेत और आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 150 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया। कविता बिष्ट, गरिमा फर्तयाल, विवेक बिष्ट और मुस्कान ने उपस्थित योग साधकों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद नैनवाल ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संदेश दिया। कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन एवं आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर हमें स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जीने की प्रेरणा देता है। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने कहा कि योग और प्राणायाम का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव होता है और इन्हें जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। भोले बाबा आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट, रानीखेत के निदेशक डॉ. विजयशील उपाध्याय ने भी योग को अपनाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ और निरोगी जीवन के उपायों पर प्रकाश डाला। चिलियनौला नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने कहा कि योगासनों का नियमित और सही तरीके से अभ्यास स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। हैड़ाखान ट्रस्ट के कर्नल बी.एस. राणा ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर ज़ोर देते हुए आयुष विभाग की पहल को सराहा। कार्यक्रम में डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. ललित मोहन जोशी, कैप्टन प्रमोद जोशी, कैप्टन रघुवर मेहरा, डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अभिलाषा गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र डागर, डॉ. जितेंद्र पपनोई, डॉ. शोभा पपनोई, डॉ. प्रियंका रमोला, श्रीमती वन्दना, डॉ. सौरभ, नीलम चौहान, हर्ष मनी जगूड़ी तथा श्री मोहन नेगी, श्री गिरीश भगत, श्री दीप भगत, श्री मंजीत भगत के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील जी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष ललित मेहरा व श्री उमेश पंत भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने किया।
Post a Comment