हल्द्वानी की साक्षी बधानी ने सीबीएसई परीक्षा में हासिल किए 91.2 प्रतिशत अंक
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
हल्द्वानी नैनीताल की छात्रा साक्षी बधानी ने सीबीएसई परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। साक्षी के पिता हरि शंकर बधानी किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद साक्षी ने मेहनत और लगन के दम पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने साक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
إرسال تعليق