भिकियासैण नगर पंचायत भिकियासैंण का कूड़ा उठाने वाला ट्रैक्टर गोदाम से टकराया.
Dainik Today Khabaren0
भिकियासैंण में लापरवाही का मामला, राहगीर बाल-बाल बचा।
Dainik Today Khabaren /
Aimora / भिकियासैण नगर पंचायत भिकियासैंण का कूड़ा उठाने वाला ट्रैक्टर कथित रुप से शराब के नशे में चला रहे चालक ने सदर बाजार स्थित यूको बैंक के समीप एक एजेंसी के गोदाम में घुसा दिया। घटना आज गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने मामले में संबंधित विभाग से चालक के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर के गोदाम में घुसने से कुछ नुकसान हुआ, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और आस-पास मौजूद राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
إرسال تعليق