तल्ला सल्ट में आदमखोर बाघ का खौफ बरकरार, युवक जीतू रावत का छलका दर्द
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
अल्मोड़ा जिले के तल्ला सल्ट क्षेत्र के तड़म गांव में आदमखोर बाघ का आतंक लगातार बना हुआ है। गांव में अब तक दो लोगों को बाघ अपना निवाला बना चुका है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग को बाघ को मारने के आदेश भी जारी किए गए थे, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि आदेश के बावजूद भी बाघ खुलेआम गांव के आसपास घूम रहा है और विभाग उसे पकड़ने या मारने में अब तक सफल नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है। लोग खेतों और जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं। बच्चों और महिलाओं में भी भारी भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित दिखाई दे रही है, जबकि जमीन पर लोगों की जान खतरे में बनी हुई है। इसी बीच गांव के युवक जीतू रावत का दर्द सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जीतू रावत भावुक होकर रो पड़े और उन्होंने गांव के लोगों की पीड़ा को सामने रखा। उनका कहना है कि आखिर कब तक गांव वाले डर के साये में जीते रहेंगे और उनकी आवाज कौन सुनेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की है ताकि लोगों को इस भय और असुरक्षा के माहौल से राहत मिल सक।
إرسال تعليق