⚡ ब्रेकिंग News

रानीखेत के मृदुल नाथ गोस्वामी ने सीबीएसई इंटरमीडिएट में हासिल किए 92 प्रतिशत अंक

 




Dainik Today Khabaren / 

जिला अल्मोड़ा के रानीखेत निवासी मृदुल नाथ गोस्वामी ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। मृदुल काठगोदाम हल्द्वानी के स्कूल के छात्र हैं। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
मृदुल के पिता एल. एन. गोस्वामी पेशे से एडवोकेट हैं, जबकि माता श्रीमती दीपा गोस्वामी ने बेटे की सफलता पर गर्व जताया। मृदुल ने बताया कि नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई।
विद्यालय प्रशासन और क्षेत्रवासियों ने मृदुल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...