रानीखेत में एनआईसीयू को लेकर विधायक नैनवाल ने करन माहरा को दी खुली बहस की चुनौती।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
Aimora / रानीखेत — उप जिला चिकित्सालय में स्थापित एनआईसीयू मशीन को लेकर भाजपा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक करन माहरा के बीच तीखी बहस जारी है। शनिवार को रानीखेत में आयोजित पत्रकारवार्ता में डॉ. नैनवाल ने माहरा के आरोपों का जवाब दिया और उन्हें खुली बहस की चुनौती दी। डॉ. नैनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 में रानीखेत में एनआईसीयू की घोषणा की थी और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से मशीनें अस्पताल पहुंची। उन्होंने माहरा द्वारा मशीनों को “कोविड काल की” बताने को हास्यास्पद करार दिया और कहा कि यदि मशीनें पूर्व विधायक के कार्यकाल में आ ही गई थीं तो उनका उद्घाटन क्यों नहीं किया गया। विधायक ने यह भी बताया कि उनके विधायक बनने के बाद क्षेत्र में 15 करोड़ की बएड़ी, 32 करोड़ की हीरा नंद तथा 17 करोड़ की भवानी देवी पपिंग योजना स्वीकृत कराई गईं। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं में कार्य आंशिक रूप से पूरा हुआ है और कुछ परियोजनाएँ पूर्ण होने की प्रक्रिया में हैं। साथ ही पूर्व विधायक के कार्यकाल में रानीखेत में ट्यूबवेल का दो-दो बार उद्घाटन करने पर उन्होंने तंज भी कसा। डॉ. नैनवाल ने यह भी कहा कि उन्होंने स्थानीय सड़कें जोड़वायीं और दर्जनों पौराणिक मंदिरों के सौन्दर्यीकरण कार्य प्रगति पर हैं। उनके कार्यकाल में अब तक 200 करोड़ का विकास कार्य हो चुका है। डॉ. नैनवाल ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है और कुछ लोग केवल इन विकास कार्यों पर राजनीति कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में मंडल अध्यक्ष ललित माहरा, उमेश पंत, जगदीश अग्रवाल, खजान पांडेय, रामेश्वर गोयल, अजय चौहान, दर्शन माहरा व संदीप गोयल उपस्थित रहे। माहरा की ओर से दिए गए कथित बयान पर नैनवाल ने पलटवार करते हुए खुली बहस का प्रस्ताव रखा; उन्होंने कहा कि वे विकास के मुद्दों पर किसी भी समय चर्चा के लिए तैयार हैं।
إرسال تعليق