⚡ ब्रेकिंग News

युवा महिला ग्राम प्रधान से बुजुर्ग ने की अभद्रता, वीडियो से खुली सच्चाई, माफीनामे से विवाद खत्म

 


विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थलीसैंण थाने बुलाया. जहां बुजुर्ग व्यक्ति ने लिखित रूप से माफी मांगी है.


Dainik Today Khabaren / 

पौड़ी गढ़वाल: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की और बुजुर्ग के बीच कहासुनी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा ये वीडियो पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक के ग्राम पंचायत मरोड़ा का है. वायरल वीडियो में दिख रही लड़की गांव की युवा ग्राम प्रधान विरमा रावत हैं. उनके साथ दिख रहा दूसरा शख्स गांव का बुजुर्ग है. वीडियो में बुजुर्ग और ग्राम प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक होती सुनाई दे रही है. साथ ही बुजुर्ग को ग्राम प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए भी देखा जा सकता है.
इस घटना के पीछे के कारण के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान विरमा रावत ने बताया बुजुर्ग उनके चरित्र को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भ्रामक बातें फैला रहे हैं. उन्होंने इस संबंध में उनसे सीधी बात की. जिस पर बुजुर्ग भड़क उठे. आरोप है कि इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने उनका हाथ पकड़कर खींचा और अभद्र व्यवहार किया. ग्राम प्रधान ने बताया कि अपनी सुरक्षा और पूरे घटनाक्रम का सबूत रखने के उद्देश्य से उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया. जिससे लोगों के सामने सच्चाई आ सके. साथ ही यह स्पष्ट हो सके कि उनके खिलाफ किस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
इस पूरी घटना के बाद ग्राम प्रधान विरमा रावत ने थलीसैंण पुलिस को फोन पर सूचना देते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा. पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थलीसैंण थाने बुलाया गया. जहां बुजुर्ग व्यक्ति ने लिखित रूप से माफी मांगी. हालांकि, ग्राम प्रधान का आरोप है कि माफी मांगने के बाद भी उन्हें दोबारा धमकाने की कोशिश की गई. ग्राम प्रधान विरमा रावत ने बताया ग्राम प्रधान बनने के बाद उन्होंने गांव में शराबबंदी को लेकर सख्त निर्णय लिया है. जिससे गांव में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को समाप्त किया जा सके. गांव के विकास को नई दिशा दी जा सके.
ग्राम प्रधान विरमा रावत ने कहा वह लगातार गांव के विकास कार्यों में जुटी हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग उनके चरित्र को लेकर गलत अफवाहें फैला रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं. उन्होंने कहा वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने का उद्देश्य लोगों के सामने सच्चाई लाना था, ताकि सभी यह देख सकें कि उनके खिलाफ किस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं. विरमा रावत ने कहा गांव लौटकर उन्होंने अपने क्षेत्र को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखकर उन्हें महसूस होता है कि आज भी ग्रामीण समाज की सोच में बदलाव लाने की जरूरत है.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...