नौला क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त। नौला के पास ट्रक और कार की हुई भयंकर भिड़ंत।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
अल्मोड़ा नौला-मासी क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली से चौखुटिया थाना क्षेत्र के मासी चौकी अंतर्गत पन्याली गाँव जा रही अर्टिगा कार संख्या DL8CAQ9360 ग्राम नौला के पास ट्रक संख्या UK19CA6766 से अचानक टकरा गई। दुर्घटना में प्रकाश पांडे (68 वर्ष), भगवती देवी (65 वर्ष), चालक संजीव कुमार (52 वर्ष), इरफान सैफी (35 वर्ष) एवं अमान (21 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी भिकियासैंण में किया गया।
नौला के पास कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 05 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले जाया गया। टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही एसआई संजय जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जाँच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि कार की छत पर काफी अधिक सामान लदा हुआ था। पुलिस चौकी प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जाँच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
إرسال تعليق