⚡ ब्रेकिंग News

वाहन कार खाई में गिरा, दो की मौ*त। रात भर खाई में पड़े रहे श*व, अगले दिन (आज) मिली जानकारी

 

Dainik Today Khabaren / 

अल्मोड़ा जिले भिकियासैंण चमड़खान के निकट तितालीखेत में एक वाहन फोर्ड एडवियर संख्या CH-01 – CB 5868 खाई में गिरने से दो लोगों की मौ*त हो गयी। घटना 22 जून की रात की बताई जा रही है। लेकिन घटना की जानकारी आज 23 जून को मिल सकी। अंदेशा जताया जा रहा है कि सुनसान स्थान में रात का समय होने से किसी को इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। दोनों शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन जोशी पुत्र पूरन जोशी निवासी बिठौरिया नंबर 1, घर में किसी बात पर बहस होने के बाद 22 जून को शाम 5.30 बजे घर से निकल गए थे। जिसके बाद रात 10.15 के लगभग उनकी आखरी बार घर पर बात हुई, जिसके बाद उन्होंने कोई फ़ोन रिसीव नहीं किया। अगले दिन 23 जून को दोपहर में रानीखेत के चमड़खान के निकट तितालीखेत में किसी व्यक्ति द्वारा टूटा हुआ पैराफिट देख शक होने पर खाई में देखा गया तो नीचे एक वाहन गिरा दिखा, साथ ही दो शव भी पड़े थे। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं SDRF मौके पर पहुंची। छानबीन में एक व्यक्ति की पहचान मदन जोशी के रूप में हुई लेकिन दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मदन जोशी के परिवार को दुर्घटना की जानकारी दे दी गयी है, लेकिन दूसरे व्यक्ति के बारे में खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस दल में एस०आई० हेमा कार्की, एस०आई० कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल राजकुमार, हेड कांस्टेबलमनोज कुमार, होम गार्ड गंगा सिंह, प्रवीण कुमार, आनंद, ज्योति सहित SDRF एवं राजस्व विभाग की टीम थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...