राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तरकाशी की एएनएम पूजा परमार राणा को किया सम्मानित
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने उत्तरकाशी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में कार्यरत एएनएम पूजा परमार राणा को वर्ष 2026 के ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पिछले 15 वर्षों से हिमालयी क्षेत्र के दुर्गम और संवेदनशील इलाकों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रदान किया गया। पूजा परमार राणा ने कोरोना काल के दौरान यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में पहली वैक्सीनेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने में अहम योगदान दिया। इसके अलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है। पूजा परमार राणा को इससे पहले राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ एएनएम पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रपति के हाथों मिला यह सम्मान उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। वहीं, टिहरी में भी अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. श्याम विजय और डॉ. अमित राय ने नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
إرسال تعليق