⚡ ब्रेकिंग News

बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार पर ₹10,000 का चालान, 12 बाहरी व्यक्तियों का कराया गया सत्यापन

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का सघन सत्यापन अभियान




Dainik Today Khabaren / 

अल्मोड़ा/ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला उप निरीक्षक श्री आनंद बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम के चौकी क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने वाले एक ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹10,000 का चालान किया गया। 
साथ ही 12 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए उनका पुलिस सत्यापन कराया गया।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने किरायेदारों, मजदूरों एवं घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को आश्रय देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...