द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी, इसी सत्र में खुलेगा विद्यालय।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
द्वाराहाट — जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट में इस शैक्षिक वर्ष से केंद्रीय विद्यालय खोलने की आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत ने आदेश जारी कर स्थापना की स्वीकृति की पुष्टि की है। आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय के लिए आवश्यक भूमि हस्तांतरित कर दी जाने और विद्यालय संचालन हेतु उपयुक्त अस्थायी भवन उपलब्ध कराने की शर्तों के पूर्ण होने पर यह स्वीकृति दी गई है। द्वाराहाट स्थित यह केंद्रीय विद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 से संचालित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री व केंद्रीय विद्यालय संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के आने से क्षेत्र में शिक्षा का वातावरण और बेहतर होगा तथा स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलेंगे।
Post a Comment