उत्तराखंड गर्मी से राहत के आसार, से बारिश का अलर्ट,कई जनपदों के लिए जारी आरेंज अलर्ट-
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
उत्तराखंड मै मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में भी तेज हवाओं और बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना जताई है। 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली के खंभों, पेड़ों व कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है।
Post a Comment