⚡ ब्रेकिंग News

रानीखेत से नाबालिग लड़की लापता: अज्ञात के फोन से किया कहा हल्द्वानी पहुँच गई हूँ फिर भी नही मिला कोई।सुराख

 

Dainik Today Khabaren / 

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत तहसील के ग्राम डूंगरा से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार लड़की मानसिक रूप से अस्वस्थ है और 21 मई 2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई। बाद में उसने किसी अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल फोन से संपर्क कर खुद के हल्द्वानी पहुँचने की जानकारी दी।
परिजनों के मुताबिक घटना के समय उसकी माँ घास लेने गई हुई थीं। वापस लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली। परिवार ने आसपास के क्षेत्रों सहित कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
मामले में नया मोड़ तब आया जब लड़की की सहेली ने परिजनों को बताया कि लापता लड़की ने किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल से कॉल कर कहा कि वह हल्द्वानी पहुँच गई है और रहने के लिए कमरे की व्यवस्था करने को कहा।
लड़की अपना निजी मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई है। पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। चिंतित परिजनों ने रानीखेत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर बेटी की जल्द सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉल की जानकारी जुटाई जा रही

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...