अल्मोड़ा जनपद के तहसील भिकियासैण अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सिंगोली के रिखाड़ अंतर्गत गगास नदी के समीप निर्माधीन गौशाला में कार्य करने वाले जेसीबी चालक की करंट लगने से मौत हो गयी है।राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है। राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार रात 7बजे के आसपास 43वर्षीय जगतसिंह उर्फ जगदीश जलाल पुत्र उदयसिंह निवासी ग्राम भैंसोली थाना रानीखेत जो जेसीबी चालक था।वह रिखाड़ अंतर्गत गगास नदी के निकट सरकारी गौशाला निर्माण में कार्य रहा था।इस दौरान उसे करंट लग गया।जिसे सीएचसी भिकियासैण लाया गया।यहं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।नायब तहसीलदार आबिद अली ने बताया है कि करंट पानी की मोटर को ठीक करते समय लगा।जिसे जगतसिंह की मौत हो गयी।राजस्व पुलिस ने शुक्रवार को पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है।
Post a Comment