भाजपा नेता और टिकट के दावेदार दीप पांडे ने भिकियासैण का दौरा कर पार्टी के लिए माँगा जान समर्थन।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
भिकियासैंण — आगामी विधानसभा चुनावों के संभावित दावेदार और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दीप पांडे ने भिकियासैंण क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र की भिकियासैंण तहसील में आयोजित दौरे के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में कहा कि भाजपा की सांगठनिक मजबूती ही उसकी विजय का आधार है और कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और पुख्ता करें। दीप पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकास की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्ष विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे, इसलिए भाजपा का सत्तासीन बने रहना आवश्यक है ताकि विकास योजनाओं को निरंतरता मिलती रहे। इस मौके पर पांडे ने भिकियासैंण बाजार में भी लोगों से मुलाकात कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों और जनोन्मुखी पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव तक विकास योजनाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता दीप पांडे का गर्मजोशी से स्वागत किया
Post a Comment