भिकियासैंण तेज अंधड से जीआईसी भिकियासैण का विशालकाय आम का पेड़ हुआ धरशायी
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
भिकियासैंण विकासखंड भिकियासैंण में रविवार दिन में 12बजे के आसपास तेड अंधड़ के साथ मुसलाधार बारिश हुयी है।तथा ओले भी गिरे।तेज बारिश व आकाशीय विजली की तेज गर्जना के साथ रामगंगा -गगास घाटी भिकियासैण क्षेत्र में इस दौरान अंधेरा छा गया है।सड़क पर वाहन लाइट जलाकर आवाजही कर रहे हैं।तेज अंधड से अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज भिकियासैण परिसर में वर्षों पुराना विशालकाय आम के पेड़ बड़ा हिस्सा टूट कर धरशायी हो गया है।पेड़ गिरने से मुख्य भवन बच गया है।यदि रविवार नहीं होता तो किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।पेड़ गिरने से विद्यालय परिसर का एक विद्युत पोल व तार भी क्षतिग्रस्त हो गया हैं।तेज अंधड व ओलों से आम सहित अन्य फलों व शब्जियों की पौध को नुकसान पहुंचा है।जबकि तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है।
إرسال تعليق