⚡ ब्रेकिंग News

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में हर्षिता नयाल ने हासिल किए 90.6 प्रतिशत अंक

 


Dainik Today Khabaren / 

Central Board of Secondary Education की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में Kendriya Vidyalaya Mukteshwar की छात्रा हर्षिता नयाल ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। हर्षिता मूल रूप से मुक्तेश्वर की निवासी हैं।
उनके पिता हरीश नयाल दुकान संचालक हैं, जबकि उनकी माता हेमा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। बेटी की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्षिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हर्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मेहनत को दिया है। इलाके के लोगों ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...