कोतवाली सोमेश्वर व एसओजी टीम द्वारा वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /-
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) कोतवाली सोमेश्वर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर श्री मदन मोहन जोशी व प्रभारी एसओजी श्री सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फौ0वाद सं0- 926/2025 धारा 318(2) BNS से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त विक्की शाह उर्फ विक्टर (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम लोध, सोमेश्वर, जो माननीय न्यायालय में लंबे समय से पेश नहीं हो रहा था, को दिनांक 16.04.2026 को नैनीताल (स्नो व्यू होम स्टे, बिरला रोड मल्लीताल) से सर्विलांस की सहायता से गिरफ्तार किया गया तथा उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम: • उ0नि0 श्री रमेश कुमार • उ0नि0 श्री फिरोज खान (सर्विलांस सेल) • हे0का0 श्री अमीर चंद • का0 श्री नीरज
إرسال تعليق