⚡ ब्रेकिंग News

सीबीएसई 10वीं परीक्षा में अर्नव व कार्तिक ने किया स्कूल टॉप



Dainik Today Khabaren /-

भिकियासैण( Almora ) सनराइज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिकियासैण का सीबीएसई की 10वीं कक्षा परीक्षाफल में शानदार रहा।परीक्षा में छात्र अर्नव उनियाल और कार्तिक सती ने 95.2-95.2प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से विद्यालय  टॉप किया है। जबकि अक्षिता बिष्ट ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। दीक्षा सतपोला ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। मयंक गिरी गोस्वामी और यशशवी ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान साझा किया।स्कूल प्रबंधक डॉ केवल जोशी,सह- प्रबंधक अनंत विजय पालीवाल  ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के समर्पण, अनुशासन और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दिया।
प्रधानाध्यापक कांता कुमार भट्ट और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।तथा उज्जवल भविष्य की कामना की है।छात्र -छात्राओं के परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर विद्यालय में जश्न का माहौल है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...