ऑपरेशन प्रहार: नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, दो चालक गिरफ्तार
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /-
नैनीताल नैनीताल पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन में 5 अप्रैल 2026 को कालाढूंगी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक टैम्पो ट्रैवलर चालक बलविंदर सिंह को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया। पुलिस ने धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं काठगोदाम क्षेत्र में अमित कुमार के पर्यवेक्षण में दूसरी कार्रवाई करते हुए प्रभात कुमार को शराब के नशे में कार चलाते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ भी इसी अधिनियम के तहत वाहन सीज कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।
Post a Comment