⚡ ब्रेकिंग News

अल्मोड़ा अप्रैल में लौटी सर्दी, लोग हैरान, फिर निकले गर्म कपड़े और कंबल

 

Dainik Today Khabaren /-

Almora अल्मोड़ा में इन दिनों मौसम लगातार रंग बदल रहा है। अप्रैल के महीने में जहां आमतौर पर हल्की गर्मी का एहसास होने लगता है, वहीं इस बार बारिश के बाद अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को चौंका दिया है।
हालिया बारिश के चलते क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सर्दी का अहसास फिर से लौट आया है। मौसम के इस बदले मिजाज के चलते लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।
लगातार बदलते मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। लोग मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करने को मजबूर हैं।मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...