⚡ ब्रेकिंग News

सड़क दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, दो युवकों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

 

 

Dainik Today Khabaren /-

अल्मोड़ा। जनपद के सुदूरवर्ती देघाट क्षेत्र से रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चिन्तोली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक संतुलन खो बैठी और सैकड़ों फीट गहरी खाई में पलट गई। उस समय वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम प्रहरी चंदन सिंह ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद देघाट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दर्शन सिंह (24) और चन्दन सिंह (24) को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल गोपाल सिंह (24) और नरेन्द्र सिंह (18) की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...