⚡ ब्रेकिंग News

कोलकता में बैठकर सीमेंट बेचने के नाम पर अल्मोड़ा के ठेकेदार से ठग लिए 5.20 लाख, पुलिस की पकड़ में आया शातिर ठग


Dainik Today Khabaren /-

अल्मोड़ा के दन्या निवासी ठेकेदार दिलीप सिंह के साथ एक युवक ने फर्जी सीमेंट डीलर “शर्मा जी” बनकर 5.20 लाख रूपये ठग लिए। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए ठेकेदार के 5.20 लाख रूपये भी वापस दिलाये और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।



माउंटेन और स्की रिज़ॉर्ट मामला अक्टूबर 2024 का है। 09.10.2024 को थाना दन्या क्षेत्र निवासी ठेकेदार दिलीप सिंह द्वारा तहरीर दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल पर स्वयं को “शर्मा जी” बताते हुए सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर स्थित एक सीमेंट कम्पनी का मार्केटिंग मैनेजर बताया। आरोपी ने सीमेंट बेचने के नाम पर विश्वास में लेकर उनसे ₹5,20,000 की धनराशि ठगी कर ली।

पुलिस ने साइबर ठग को ट्रेस कर अक्टूबर 2024 में अपर उपनिरीक्षक पुष्कर खाती मय टीम पश्चिम बंगाल जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। विवेचक प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी की गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही के फलस्वरूप आरोपी अंकित चौधरी उर्फ शर्मा जी उम्र 21 वर्ष निवासी कोलकाता द्वारा ठेकेदार से ठगी करने को स्वीकार किया गया। जिसके उपरांत ठेकेदार दिलीप सिंह को पूरी धनराशि 5 लाख 20 हजार रुपया लौटाये गये। ठेकेदार दिलीप सिंह ने अल्मोड़ा पुलिस व साइबर टीम की तत्पर एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम-

1. श्रीमती जानकी भंडारी, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली (विवेचक)
2. अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, थाना चौखुटीया
3. अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, साइबर सेल
4. हे0 कानि0 धीर सिंह, थाना दन्या

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...