⚡ ब्रेकिंग News

चिलियानौला में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, जिला शिक्षा अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष भी पहुंचे विद्यालय।

 


Dainik Today Khabaren /-

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)  रानीखेत के चिलियानौला में पीएम श्री प्राथमिक आदर्श प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को धूमधाम से प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छह नए छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिवार में प्रवेश लिया। नए बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उनका तिलक लगाकर माला पहनाई गई, साथ ही बैग और स्टेशनरी सामग्री भेंट की गई। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

प्रधानाध्यापक राम सिंह नेगी ने विद्यालय की प्रगति और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन तारा राम ने किया, जबकि प्रस्तुति मोहिनी भंडारी, विजय चंद्र और नेहा ने संभाली। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद रानीखेत चिलियानौला के अध्यक्ष अरूण रावत, जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा डॉ. रवि मेहता, प्रधान रितु आर्या, अध्यक्ष सुषमा कुबार्बी, जिला अध्यक्ष किशोर जोशी, बीआरपी मनोज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...