⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस को मिली कामयाबी: दो घरों में लाखों की चोरी के जेवरात व नकदी बरामद, एक अंतरराज्यीय चोर मुंशी राम गिरफ्तार.

 


Dainik Today Khabaren /-

हल्द्वानी। नैनीताल के एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने मुखानी कोतवाली क्षेत्र में घटित दो चोरियों की घटनाओं का खुलासा कर दिया है।चोरी को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में है। उसके पास से नौ लाख रुपए से अधिक के सोने- चांदी के आभूषण व नगदी बरामद की गई है।
एसओजी तथा मुखानी पुलिस को मुखानी क्षेत्र में घटित चोरी के दो अलग-अलग मामलों का अनावरण करने में बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 14 मार्च को ललित सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी सत्यानंद कॉलोनी गली नंबर 10 बिठोरिया नंबर 01 मुखानी नैनीताल ने कोतवाली मुखानी में तहरीर दी कि 10.01.2026 से 15.01.2026 के बीच चोर द्वारा वादी के घर से 50 हजार की नगदी व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी धारा 305(a)/331 (4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के सुपुर्द की गयी
दूसरी घटना एक अप्रैल को घनश्याम चंद्र पुत्र विशन राम निवासी हरि शिव विहार हिम्मतपुर मल्ला मुखानी नैनीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16.11.25 से 19.11.25 के बीच वादी के घर का ताला तोड़कर घर से सोने चांदी के आभूषण हुआ कुछ नगदी चोरी हो गए। पुलिस ने धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद के सुपुर्द की गई।
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. द्वारा मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत* पुलिस टीम गठित कर तत्काल मामले का अनावरण करने के निर्देश दिए गए।निर्देश के अनुपालन में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी एवं राजेश जोशी प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति लिप्त* होना पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, पूछताछ, सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर तीन अप्रैल को पुलिस टीम द्वारा गुसाईपुर तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति मुंशी राम उर्फ सोनू पुत्र दीपचंद निवासी कस्बा बेहट मोहल्ला महाजनान थाना व कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर उम्र 41 वर्ष को चोरी के आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक जोड़ी चैन पट्टी सफेद धातु,दो
गले की चेन सफेद धातु, तीन अंगूठी सफेद धातु, दो जोड़ी धागुले सफेद धातु व 22460.00 रूपये नकदी बरामद हुई। इसके अलावा दूसरी एफआईआर से संबंधित एक अदद मंगलसूत्र सोने का, एक जोड़ी पौची सोने की, एक मांग टीका पीली धातु, एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक जोड़ी कान के झुमके पीली धातु बरामद किए गए। इसके खिलाफ पहले भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त द्वारा अन्य राज्य में भी चोरी व अन्य अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिसके संबंध में आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1500 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र चंद, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल इसरार नबी सीसीटीवी, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत एसओजी, कॉन्स्टेबल धीरज सुगडा , कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल रविंद्र खाती कांस्टेबल अरविंद बिष्ट सर्विलांस टीम, कांस्टेबल अनिल गिरी सर्विलांस टीम शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...