⚡ ब्रेकिंग News

सल्ट में बाघ का आतंक, बच्चों की सुरक्षा के लिए तीन स्कूल अनिश्चितकाल तक बंद

 

Dainik Today Khabaren /

Almora जिले के सल्ट विकासखंड में बाघ के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तड़म ग्रामसभा के बौरडा तोक में बाघ के हमले में महिपाल सिंह मेहरा की मौत के बाद बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए तीन स्कूलों को अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है।
ग्रामीणों और शिक्षकों की सहमति से राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौरडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय घजीरा और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घजीरा में फिलहाल शिक्षण कार्य रोक दिया गया है। क्षेत्र में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण बच्चों और शिक्षकों को रोज करीब साढ़े चार किलोमीटर जंगल के रास्ते पैदल स्कूल जाना पड़ता है। ऐसे में लगातार वन्यजीव हमलों के बीच अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।
वन विभाग की तीन टीमें प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं। विभाग ट्रैप कैमरों और ड्रोन की मदद से वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, लेकिन घटना के दो दिन बाद भी बाघ का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी Dinesh Chandra Phuloria ने बताया कि सुरक्षा कारणों से तीनों विद्यालयों को अग्रिम आदेश तक बंद किया गया है। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घजीरा के प्रधानाध्यापक Dinbandhu Upadhyay ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
एसएमसी अध्यक्ष हीरा देवी ने कहा कि “पढ़ाई से ज्यादा जरूरी जिंदगी है।” ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वन विभाग सुरक्षा की गारंटी नहीं देता, तब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...