⚡ ब्रेकिंग News

सड़क दुर्घटना में मृतक जवान को एसएसपी सहित पुलिस बल द्वारा कोतवाली रानीखेत में दी गयी श्रद्धाजंलि।

 


Dainik Today Khabaren /

भिकियासैंण (अल्मोड़ा ) जिले के थाना भतरौजखान में नियुक्त कानि0 संजीव कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की दौड़ गई। अल्मोड़ा पुलिस बल द्वारा कोतवाली रानीखेत में दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र, पुष्पाजंलि अर्पित कर नम आखों से श्रद्धाजंलि दी गई व उनके परिवारजनों को दुःख इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। एसएसपी अल्मोड़ा सहित अल्मोड़ा पुलिस बल द्वारा दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंत्येष्टि हेतु गृह क्षेत्र हरिद्वार भेजा गया।

बता दें कि संजीव कुमार पुलिस विभाग में वर्ष 2002 में आरक्षी के पद में भर्ती हुए थे और वर्तमान में थाना भतरौजखान में नियुक्त थे,जो मूल रुप से ग्राम शेरपुर, खेलमऊ थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार के निवासी थे। 4 दिन पूर्व ड्यूटी से वापस लौटने के दौरानलापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद इनका शव खाई में बरामद हुआ। संजीव कुमार द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।



Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...