बाबा केदार के दर्शन कर वापस लौट रही 29 वर्षी नव विवाहित प्रज्ञा सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता ।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
उत्तराखंड में प्रसिद्ध बाबा धाम के दर्शन कर वापस लौट रही एक महिला ट्रेन में रहस्यमय ये तरीके से लापता हो गई। जो कि देहरादून से गाजियाबाद ट्रेन में सफर के दौरान वह अचानक गायब हो गई और छह दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
परिवार जहां बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा है, वहीं पुलिस भी अब तक यह समझ नहीं पा रही कि आखिर प्रज्ञा ट्रेन से कहां और कैसे गायब हुई। प्रज्ञा के पति मनीष ने बताया कि दोनों कानपुर के रहने वाले हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसके बाद परिवार की सहमति से इसी साल फरवरी में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों ग्रेटर नोएडा की ग्रीन वैली विला सोसायटी में रह रहे थे। मनीष नोएडा की एक कॉर्पोरेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद दोनों पहली बार बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए गए थे।
إرسال تعليق