गहरी खाई में समाई कार, तीन युवकों की मौत, SDRF का रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेश
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में एक और दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 22/23 अप्रैल की मध्यरात्रि करीब 11:54 बजे वाहन संख्या UK 13 TA 1991 भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे गहरी खाई में समा गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि पोस्ट से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ,घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि वाहन अत्यंत गहरी खाई में गिरा हुआ है, जहां तक पहुंचना भी बेहद चुनौतीपूर्ण था। कठिन परिस्थितियों के बीच SDRF जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और अब तक एक शव को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया जा चुका है, जबकि अन्य शवों को निकालने का अभियान लगातार जारी है। मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष) निवासी औरिंग, अमित सिंह (35 वर्ष) और अंशुल (28 वर्ष) निवासी सुरसाल के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि SDRF की टीम अंधेरे और दुर्गम हालात के बीच लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
Post a Comment