⚡ ब्रेकिंग News

देघाट के दीपक राणा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र वासियों ने जताई प्रसन्नता, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई।

 


Dainik Today Khabaren / 

देघाट/अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उप्राड़ी निवासी दीपक राणा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। दीपक राणा पुत्र कुंवर सिंह राणा के चयन की सूचना मिलने पर परिजनों और गाँव में जश्न का माहौल है। इस उपलब्धि पर सल्ट के विधायक महेश जीना, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुरेंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी सुमित मनराल तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीपक को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
विधायक महेश जीना ने कहा कि दीपक की सफलता सल्ट विधानसभा और पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है और उनकी मेहनत यहां के युवाओं के लिए प्रेरणास्वरूप है। उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ के युवा अब हर क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं और दीपक को देश सेवा हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। दीपक राणा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया और कहा कि वे पूरी निष्ठा से मातृभूमि की सेवा करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...