सल्ट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
अल्मोड़ा सल्ट थाना अंतर्गत सल्ट क्षेत्र के खुमाड़ गाँव में विवाहिता की हत्या के मामले में सल्ट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।इसके उपरांत को रजत चन्द्रा पुत्र भूरिया चन्द्रा निवासी रामनगर, जनपद नैनीताल ने थाना सल्ट में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन भूमिका चन्द्रा उर्फ पूजा का विवाह दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को दीपक चन्द्र खर्कवाल पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी ग्राम खुमाड़, तहसील सल्ट, जनपद अल्मोड़ा के साथ हुआ था। तहरीर के अनुसार, विवाह के बाद से ही उसका पति दहेज एवं पैसों की मांग को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित करता था तथा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता रहता था। आरोप है कि दिनांक 04 जून 2026 को आरोपी पति ने उसकी बहन के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सल्ट में एफआईआर संख्या 13/2026 के तहत धारा 80(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। थाना सल्ट में सूचना प्राप्त हुई कि खुमाड़ गाँव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 05 जून 2026 को कूपी बैंड, सल्ट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देश पर तत्काल सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु भेजा गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। मामले के शीघ्र एवं निष्पक्ष अनावरण तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त: दीपक चन्द्र खर्कवाल पुत्र प्रकाश चन्द्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खुमाड़, सल्ट, जनपद अल्मोड़ा पुलिस टीम में: ● थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह ● अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार ● कांस्टेबल टोनेश त्यागी शामिल रहे।
Post a Comment