⚡ ब्रेकिंग News

संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति ने वितरित किये सहायक उपकरण।

 

Dainik Today Khabaren / 

अल्मोड़ा जिले के ब्लाक भिकियासैंण अंतर्गत पंचायत भवन नौला में संजीवनी विकास एवम जन कल्याण समिति रानीखेत द्वारा संचालित जर्मन कोऑपरेशन एवं सीबीएम् द्वारा वित्त पोषित परियोजना सेवो -SEWHO (समुदाय आधारित समावेशी कृषि के माध्यम से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों व विकलांगजनों की आजीविका में सुधार ) के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र विकास खंड भिकियासैंण के पंचायत भवन नौला में  प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के सहयोग से (एडिप) दिव्यांगजनों और (RVY) वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 07 अप्रैल को भिकियासैंण और 08 अप्रैल 2026 को सल्ट ब्लॉक में सहायक उपकरणों हेतु आकलन शिविर का आयोजन किया गया था दोनों शिविरों में 200 लाभार्थियों की पहचान की गयी थी जिसके फलस्वरूप आज 02 जून 2026 को विकास खंड भिकियासैंण और सल्ट के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किये गया जो निम्लिखित हैं उक्त विशिर में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की ओर से डॉ निधि और संजीवनी संस्था से संस्था के अध्यक्ष महेश घुघत्याल और परियोजना प्रबंधक हिमांशा बिष्ट धस्माना, परियोजना समन्वयक डॉ के. एस. रावत, उमेश मेहता और ग्राम प्रधान नौला कविता देवी द्वारा सहायक उपकरण वितरित किये गए
इस कायर्क्रम से दोनों विकास खंडो के सैकड़ों लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण मिलने पर उन्होंने बहुत ख़ुशी जाहिर की तथा पिछले ढाई दशक से संजीवनी संस्था के जन सरोकारों के लिए निस्वार्थ भाव से निरंतर किये जा रहे प्रयासों पर पूर्व की भाँति अपना गहरा विश्वास जताया गया। 
 
कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि-उद्यान विशेषज्ञ पवन सिंह कैड़ा, सामुदायिक प्रक्षिशक  शंकर देवतला, चन्दन सिंह, ईश्वर सिंह महरा, त्रिभुवन सिंह, पूरन सिंह, हेम चंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, हिमांशु मनराल और गोपाल सिंह की महती भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...