⚡ ब्रेकिंग News

रिया की कडी मेहनत व परिश्रम लाया रंग बोर्ड परीक्षा में GGIC का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

Dainik Today Khabaren /

भिकियासैंण अल्मोड़ा / तहसील मुख्यालय व नगर पंचायत भिकियासैंण स्थित राजकीय कन्या इण्टर कालेज भिकियासैंण (GGIC Bhikyasain) का उत्तराखंण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (बोर्ड) का  हाई स्कूल दसवीं इंटरमीडिएट 12वीं का परीक्षाफल 100% रहा है प्रधानाचार्य गीता तड़ागी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटर में 11 छात्राओं में से 10 ने प्रथम स्थान एक ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है
जिसमें रिया ने 85.6% प्रिया साइंस वर्ग ने 76.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं जबकि  में हाई स्कूल में 13 छात्राओं में से आठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसमें प्रियंका ने 80.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं

रिया की कड़ी मेहनत लाई रंग 

इंटर परीक्षा में रिया रावत पुत्री पदम सिंह रावत निवासी बैना ने कड़ी मेहनत लगन वह परिश्रम से विद्यालय सहित ब्लॉक का नाम रोशन किया है उसने 85.6% अंक प्राप्त किए हैं साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली रिया कुशाग्र बुद्धि के साथ विद्यालय के विभिन्न रचनात्मक क्रियाकलापों में हमेशा आगे रही है वह ग्राम बैना से लगभग 6 किमी दूरी तय कर विद्यालय में अधयन के लिए पहुंचती थी । रिया ने कहा कि वह स्कूल में घर जाने के बाद घर के कार्यों में हाथ बटा कर   पढ़ाई भी नियमित करती थी रिया ने कहा विद्यालय के गुरुजनों शिक्षिकाओं के बेहतर शिक्षण विद्यालय का अनुशासन के साथ नियमित अध्ययन से उन्हें यह सफलता हासिल हुई है अभिभावकों ने विद्यालय के बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है साथ ही प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं ने भी खुशी जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...