⚡ ब्रेकिंग News

बागेश्वर की गीतिका पंत ने रचा इतिहास, पूरे उत्तराखंड में पाई पहली रैंक

 


Dainik Today Khabaren /

बागेश्वर: /उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बागेश्वर की गीतिका पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, चौरासी की छात्रा गीतिका की सफलता संघर्ष और मेहनत की मिसाल बन गई है। उनके पिता चंद्रशेखर पंत एक टैक्सी चालक हैं…जबकि माता गृहिणी हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद गीतिका ने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा।
गीतिका इससे पहले भी हाईस्कूल में 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर रह चुकी हैं। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम अब पूरे प्रदेश में टॉप करने के रूप में सामने आया है।
रिजल्ट घोषित होते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार में खुशी का माहौल है और हर कोई इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।
गीतिका का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनना है। उनका कहना है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...