⚡ ब्रेकिंग News

उत्तराखंड: हाईस्कूल परीक्षा में नंबर 1 बने अक्षत गोपाल, मेहनत लाई रंग

 

Dainik Today Khabaren /

रामनगर: / उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों में इस बार रामनगर के अक्षत गोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत ने हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 491 अंक प्राप्त कर 98.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया। उनकी मेहनत और अनुशासन की हर तरफ चर्चा हो रही है।
खास बात यह है कि अक्षत ने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के यह सफलता हासिल की। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई की और मोबाइल से दूरी बनाकर पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया।
अक्षत का कहना है कि उनका सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
अक्षत के पिता जो एक निजी शिक्षक हैं बेटे की इस सफलता से बेहद खुश हैं। घर में जश्न का माहौल है और लोगों का बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।
अक्षत की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के छात्रों के लिए एक प्रेरणा बन गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...