⚡ ब्रेकिंग News

नाराजगी बीडीसी आरोप सदस्यों प्रदर्जन कर सहमति इस्तीफा देन निधि

 

Dainik Today Khabaren /-

चौखुटिया:- (अल्मोड़ा) पक्षपात आरोप चौखुटिया, दर्जन भर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत निधि का काम बिना उनकी सहमति के किए जाने तथा बाहरी व्यक्तियों से काम कराए जाने पर नाराजगी जताई गई। नाराज 10सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय के आगे बैठक की। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्य विकासधिकारी को पत्र भेजकर व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर एक माह में सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी गई।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि उनके क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों से कार्य करवाए जा रहे हैं। कार्य किस अवधि का है किस मद का है किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। नाराजगी जताते हुए कहा कि 10 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के  साथ क्षेत्र पंचायत निधि के आवंटन में भेदभाव किया जा रहा है।क्षेपंस निधि  का कार्य अन्य व्यक्तियों के



माध्यम से करवाये जाने पर नाराजगी जताई। कहा उनके क्षेत्र पंचायत निधि का काम करने के लिए गांव में बाहर से अन्य व्यक्ति पहुंच रहे हैं। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। तथा गांव में बाहरी व्यक्ति के माध्यम से कार्य नहीं होने दिया जाएगा। पत्र में कहा है कि 30सितंबर को गठित क्षेत्र पंचायत की दो बैठकें हो चुकी है सदस्यों को आबंटित धनराशि का कोई स्पष्ट ब्यौरा अभी तक नहीं है। विकासखंड कार्यालय सूचना पट पर चस्पा  होता है ।लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ना ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्ताव के अनुरूप कार्य हो रहे हैं। नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय के आगे  खंड विकास अधिकारी ममता कार्की के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी  को पत्र भेजा गया। पत्र में एक माह के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी गई है। बैठक, ज्ञापन सौंपने में क्षेत्र पंचायत सदस्य  हीरा बिष्ट, महेश लाल वर्मा,उमाशंकर, भगवत सिंह रावत, कविता नेगी, रेखा देवी, पिंकी आर्या,आशा देवी, नरेंद्र सिंह, हेमलता मौजूद रहे।

विज्ञापन


















Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...