⚡ ब्रेकिंग News

देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, सीएम धामी ने संभाला मोर्चा

 

Dainik Today Khabaren /

देहरादून में शुक्रवार को आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को संबोधित किया। यह रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर घंटाघर तक पदयात्रा के रूप में निकली, जिसमें हजारों महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया कि संख्या बल के अभाव में इस बिल को पारित नहीं होने दिया गया।
धामी ने कहा कि आज देश की महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं—जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और लखपति दीदी योजना—का जिक्र करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण, समान नागरिक संहिता और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं, जिससे यह रैली शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...