⚡ ब्रेकिंग News

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा का वार्षिक निरीक्षण

 


Dainik Today Khabaren /-

भिकियासैण (अल्मोड़ा ) दिनांक 09.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत कोतवाली की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

 मुख्य बिंदु:
• सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरिक, भोजनालय सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण
• अभिलेखों की गहन जांच व अद्यावधिक रखने के निर्देश
• लंबित विवेचनाओं, शिकायती पत्रों, वारंटों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश
• सरकारी संपत्ति के उचित रखरखाव पर जोर
• आगंतुकों/शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन व्यवहार के निर्देश
 विशेष प्रशिक्षण एवं कार्यवाही:
• जवानों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया एवं जानकारी परखी गई
• उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अपर उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी को पुरस्कृत किया गया 
• एन्टी रॉयट गैस गन, बल्वा ड्रिल एवं फुल बॉडी प्रोटेक्टर के साथ अभ्यास कराया गया
• आपदा प्रबंधन उपकरणों को सदैव कार्यशील रखने के निर्देश
 कानून व्यवस्था एवं अभियान:
• गश्त, पिकेट व चीता ड्यूटी को प्रभावी बनाने के निर्देश
• अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश
• सत्यापन अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को गति देने के निर्देश
• ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त कार्यवाही के निर्देश
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...