बागेश्वर में डोली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके, प्रशासन अलर्ट
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /-
बागेश्वर। सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटकों से बागेश्वर की धरती डोल उठी। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 11:47 बजे जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के समीप जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। हल्का भूकंप होने के कारण क्षेत्र में कई जगह लोगों को इसके आने का पता भी नहीं चला। जिला मुख्यालय सहित गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Post a Comment