⚡ ब्रेकिंग News

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन विषय पर हुई कार्यशाला

 


Dainik Today Khabaren /-Almora/- विकास खण्ड भिकियासैण के सनणा में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा मानसखंड हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी ने  महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से “आजीविका के अवसरों के माध्यम से आर्थिक एवं पर्यावरणीय स्थिरता” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर दिनेश सिंह ने ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसरों को विकसित करने के विषय में ग्रामवासियों को विषय की विस्तृत जानकारी व मार्गदर्शन किया।विषय विशेषज्ञ तरुण ने महिलाओं को उद्यमिता विकास, स्वरोजगार के अवसरों तथा ग्रामीण आजीविका संवर्धन को सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान आजीविका के अवसरों के माध्यम से पर्यावरणीय स्थिरता को कैसे सुदृढ़ बनाया जा सकता है तथा इस दिशा में स्थानीय संसाधनों का सतत उपयोग कितना महत्वपूर्ण है के सबंध में विस्तार से चर्चा हुई। 

कार्यशाला में ग्राम प्रधान शांति देवी ने कहा कि ग्रामीण आजीविका और पर्यावरण को साथ लेकर कैसे आगे बढ़ा जा सकता है, इस विषय पर यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी रही। इससे ग्रामीणों को महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त हुई तथा आजीविका संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता बनाए रखने के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संचालन नवीन सिंह ने किया कार्यशाला में नीमा देवी, बसंती देवी, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...