⚡ ब्रेकिंग News

ऑपरेशन प्रहार’ में पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोरी का खुलासा, 3 मोटरसाइकिल बरामद, 6 आरोपी दबोचे, वांछित वारंटी भी गिरफ्तार

 

Dainik Today Khabaren /

हल्द्वानी/रामनगर। जनपद नैनीताल में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामलों का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं और चोरगलिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार चल रहे वारंटियों को भी दबोच लिया गया। 
रामनगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरपानी क्षेत्र से चोरी की बाइक बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं हल्द्वानी में दर्ज दो अलग-अलग वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने मंडी बाईपास जंगल क्षेत्र से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से TVS स्पोर्ट और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

इसी अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया, जबकि लालकुआं थाना पुलिस ने भी दो वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...