⚡ ब्रेकिंग News

फायर स्टेशन रानीखेत ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बैंकों में चलाया जागरूकता अभियान।

 



Dainik Today Khabaren /-

रानीखेत अल्मोड़ा 18 अप्रैल 2026: फायर सर्विस मुख्यालय के निर्देश पर अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत रानीखेत फायर स्टेशन ने शुक्रवार को क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अग्निशमन अधिकारी रानीखेत के नेतृत्व में लीडिंग फायरमैन संदीप सिंह ने अपनी फायर यूनिट के साथ नैनीताल बैंक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचकर वहां के स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी।
स्टाफ को उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग भी प्रदान की गई। इसके अलावा, किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया। अभियान से बैंकों के कर्मचारियों में अग्निसुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ी है।

विज्ञापन






Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...